हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर की लिस्ट

5/5 - (13 votes)

हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर 2024 की list यहाँ पर देखें Haryana Police, Clerk, Group D और HSSC Cet Exam के लिए यह सूचि बहुत जरूरी है। हरियाणा सरकार के द्वारा चलिए गई भिन्न भिन्न योजनाओ के लिए Brand Ambassador भी अलग अलग व्यक्ति चुने जाते हैं। Brand Ambassador की इस सूचि से हरियाणा के प्रसिद्ध व्यक्ति और हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर पर बनने वाले कई प्रश्न पूछे आप यहाँ पढ़ सकते हैं।

इस पोस्ट से HSSC Exam Pattern  के आधार पर सकते हैं और HSCC exam में होने वाली hssc की परीक्षा जैसे HSSC Group DHaryana Policelab attendant and HSSC cet की परीक्षा आपके लिए आसान होगी।

List of Brand Ambassador of Haryana in Hindi

ब्रांड अंबेसडर नामक्षेत्र
IAS नीना मल्होत्राहरियाणा की ब्रांड अंबेसडर
नीरज चोपड़ाहरियाणा क्षेत्रीय बोली के ब्रांडएंबेसडर
धर्मेन्द्र व हेमा मालिनीसूरजकुंड मेला
मनु भाकरखसरा एवं रूबेला
गौरी श्योराणचेचक और खसरा
अनु कुमारीबेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, सोनीपत जिले से
मानुषी छिल्लरएनीमिया फ्री हरियाणा
रामदेवयोग, आयुर्वेद
दीपा मलिकचुनाव आयोग
साक्षी मलिकहरियाणा बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ ब्रांड अंबेसडर
धर्मेन्द्र व हेमा मालिनीपर्यटन विभाग
अमिताभ बच्चन, मनोहरलाल खट्टरटीबी फ्री हरियाणा ब्रांड अंबेसडर
नीरज चोपड़ाक्षेत्रीय बोली के ब्रांड एंबेसडर
सविता पूनीयाबेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ (केवल सिरसा) व सिरसा की ब्रांड अंबेसडर
प्रीति चौधरी बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, जिला पानीपत से
अर्जुन वाजपेयी माउंटेन देव
संजय दत्त नशा भगाओ, बेटा बचाओं
अनीता कुंडूSecurity & Intelligent Services
शेखर गुरेरागुरुग्राम स्वच्छता
शिवानी कपूरबेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, जिला पंचकुला से

Haryana के सभी Brand Ambassador के बारे में जानकारी Hindi में:

साक्षी मलिक को बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ (पुरे हरियाणा की) का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। साक्षी मलिक के बारे में अन्य जानकारी: साक्षी मलिक हरियाणा की भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं, वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। बेटी बचाओ बेटी पढाओ (BBBP) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में लॉन्च किया गया था। BBBP में घटते बाल लिंग अनुपात (CSR) और जीवन-चक्र निरंतरता पर महिला सशक्तीकरण से संबंधित मुद्दों को संबोधित किया गया है।

लेफ्टिनेंट प्रीति चौधरी,  हमारे देश की तीसरी लेफ्टिनेंट महिला बनी है, जिसे ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में दिया गया था।

खसरा एवं रूबेला की ब्रांड अंबेसडर मनु भाकर को बनाया गया है जिनका जन्म गौरेया, झज्जर में हुवा है।

चेचक और खसरा की ब्रांड अंबेसडर  गौरी श्योराण को बनाया गया है जिनका जन्म रोहतक में हुवा है।

बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, सोनीपत की ब्रांड अंबेसडर अनु कुमारी को बनाया गया है जिनका जन्म सोनीपत में हुवा है।

मानुषी छिल्लर को एनीमिया फ्री हरियाणा की ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है जिनका जन्म बामडोली, झज्जर में हुवा है।

योग और आयुर्वेद के ब्रांड अंबेसडर  रामदेव को बनाया गया है जिनका जन्म महेंद्रगढ़ में हुवा है।

उनकी इस उपलब्धि पर पानीपत की उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने उन्हे बधाई दी और पानीपत जिले में ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बना दिया।

दीपा मलिक को चुनाव आयोग का ब्रांड अंबेसडर  बनाया गया है जिनका जन्म  भैंस वाड़ा, सोनीपत में हुवा है।

पर्यटन विभाग का धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी को ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। ध्यान रहे की धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी को सूरजकुंड मेले का भी ब्रांड अंबेसडर  बनाया गया है।

टीबी फ्री हरियाणा के ब्रांड अंबेसडर  अमिताभ बच्चन, मनोहरलाल खट्टर है।

सविता पूनीया बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, सिरसा की ब्रांड अंबेसडर जिनका जन्म  जोधकां, सिरसा में हुवा है।

प्रीति चौधरी बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, पानीपत की ब्रांड अंबेसडर जिनका जन्म बिंझोल गाँव, पानीपत में हुवा है।

शिवानी कपूर टी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, पंचकुला की ब्रांड अंबेसडर जिनका जन्म पंचकुला में हुवा है।

नशा भगाओ, बेटा बचाओं का ब्रांड अंबेसडर संजय दत्त बनाया गया है Anti-Drug Mission के तहत।

अनीता कुंडु Security & Intelligent Services की ब्रांड अंबेसडर है।

IAS नीना मल्होत्रा हरियाणा की ब्रांड अंबेसडर है।

क्षेत्रीय बोली के ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया गया हैं – नीरज चोपड़ा

हरियाणा क्षेत्रीय बोली के ब्रांडएंबेसडर

क्षेत्रीय बोली के ब्रांडएंबेसडर बने नीरज चोपड़ा पानीपत। हरियाणवी बोली के विकास के लिए काम करने वाले स्टेज ऐप के साथ गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी जुड़ गए हैं।

नीरज चोपड़ा को स्टेज एप ने क्षेत्रीय बोली का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इसकी पुष्टि एप के सलाहकार मनीष जोशी ने की।उन्होंने बताया कि इस संबंध में रविवार को नीरज चोपड़ा स्वयं अपने गांव खंडरा में पत्रकारवार्ता करेंगे।

साथ ही क्षेत्रीय बोली के विकास और महत्ता पर विचार रखेंगे। विदित हो कि नीरज चोपड़ा अक्सर कार्यक्रमों में हरियाणवी में ही बात करते दिखाई देते हैं। विदेश में रहकर भी वे अपने विदेशी कोच को हरियाणवी सिखाते नजर आते हैं।

साथ ही अपनी वीडियो में भी हरियाणवी बोली को बढ़ावा देने की बात कहते हैं। मनीष जोशी ने कहा कि घर और गांव में हम क्षेत्रीय भाषा में बात करते हैं, लेकिन महज दिखावे के लिए शहर और बाहर हम अपनी भाषा भूल जाते हैं और हिचकिचाते हैं।

भले ही बोलियों का कोई व्याकरण नहीं है पर किस्से, कहानियां, लोक कथाएं सब बोलियोंके अभिन्न अंग हैं।

‘स्टेज एप’ संस्था ने दी जानकारी, हरियाणवी के लिए करेंगे काम।

निष्कर्ष

हमें पूरी उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई हरियाणा ब्रांड अंबेसडर की जानकारी अच्छे से समझ आई होगी। ब्रांड अंबेसडर की ये सूची हमने इंटरनेट और न्यूज़ पेपर से कलेक्ट करके आपको दी है, हमने पूरी कोशिश की है की सभी जानकारी आप को सही सही दे और हम आज की तारीख के लिए जिमेदार है कुकी भविष्य में इन सभी में किसी न किसी को बदला जा सकता है। अगर फिर भी आप को कोई गलती लगता है, तो आप हमे कमेंट कर सकते है या हमे हमारी ईमेल कर सकते है।

FAQs ब्रांड अंबेसडर

हरियाणा में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान’ के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?

साक्षी मलिक

हरियाणा में सूरजकुंड के ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?

धर्मेंद्र और हेमा की जोड़ी

खसरा एवं रूबेला की हरियाणा में ब्रांड एंबेसडर कौन हैं?

मनु भाकर

इन्हें भी पढ़े: